सिंधिया के प्रभाव वाले इन जिलों में कांग्रेस ने भंग की कार्यकारिणी

सिंधिया के प्रभाव वाले इन जिलों में कांग्रेस ने भंग की कार्यकारिणी

भोपाल| कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-Election) की तैयारियां शुरू कर दी| वहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा (BJP) में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों पर पार्टी की ख़ास नजर है| उपचुनाव से पहले पार्टी लगातार फेरबदल कर रही है, हाल ही में कई जिलों के जिलाध्‍यक्ष बदलने के बाद अब सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्रों की जिला इकाईयों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया हैं। अब इन जिलों में पार्टी नए सिरे कार्यकारिणी का गठन करेगी| सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी संगठन मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है|

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गुना ग्रामीण, गुना शहर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिले की जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला कांग्रेस अध्‍यक्षों को प्रदेश कांग्रेस की ओर से पत्र लिखा गया हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन राजीव सिंह ने आदेश जारी कर संबंधित जिले के अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत कराया है। पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वे जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तावित सूची अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

सिंह ने कार्यकारिणी भंग किये जाने और नवीन कार्यकारिणी के गठन के संबंध में जिन जिला एवं कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखा, वे हैं जिला कांग्रेस कमेटी गुना ग्रामीण मानसिंह परसौदा, गुना शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि विजयवर्गीय, श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी अतुल चैहान, शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी, विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी कमल सिलाकारी और अशोक नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews