कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, अब कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर BJP में शामिल

BJP Madhya Pradesh

BJP New joining campaign : कांग्रेस में मची भगदड़ का सिलसिला जारी है, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ से मची हुई है और भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है, क्या छोटा?क्या बड़ा? भाजपा ने इस समय सभी नेताओं के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए हैं। आज कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता और कमलनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले सैयद जाफर ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ने इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है, पार्टी के नेता मेहमानों का स्वागत करने में व्यस्त हैं। पिछले लंबे अरसे से ये माहौल निरंतर जारी है,, कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़!

कांग्रेस को पिछले कई दिनों से लगातार झटके लग रहे हैं उनके सामान्य कार्यकर्ता, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी से लेकर सुरेश पचौरी जैसे सीनियरमोस्ट नेताओं ने पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ दी इनकी संख्या भाजपा के मुताबिक हजारों में पहुंच गई है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस नेताओं में शर्त लग रही है कि कौन पहले पार्टी छोड़ता है।

वीडी शर्मा और सीएम मोहन यादव ने सैयद यादव को दिलाई सदस्यता 

आज कांग्रेस के तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले सैयद जाफर ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सैयद जाफर भाजपा परिवार में शामिल किया।

कांग्रेस के अन्य कई नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी 

सैयद जाफर के अलावा आज ही उज्जैन के जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश, आलोट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, पथरिया के दिनेश श्रीधर भी भाजपा में शामिल हो गए। वीडी शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आप अब सबसे बड़े परिवार का हिस्सा बन गये हैं, अब हमें मिलकर एक एक बूथ पर भाजपा को जिताना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को और मजबूत बनाना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews