कांग्रेस ने कमल पटेल के बेटे पर लगाया आरोप, केके मिश्रा ने स्क्रीन शॉट शेयर कर चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

KK Mishra

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने में सिर्फ एक दिन बाकी है। हर किसी को परिणाम का इंतजार है वहीं कांग्रेस लगातार इस गड़बड़ियां होने की आशंका भी जाहिर कर रही है। बालाघाट और लहार जैसी घटनाओं को लेकर वो निर्वाचन आयोग में शिकायत भी कर चुकी है। अब एक बार फिर पार्टी ने मंत्री कमल पटेल के बेटे पर आरोप लगाए हैं।

केके मिश्रा ने शेयर किया स्क्रीन शॉट

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल द्वारा फेसबुक पर कथित रूप से ये लिखा गया है कि ‘दो घंटे के लिए हरदा जिले के अस्पताल और थाने बंद रहेंगे, जो खेल करना है करो’। इसे शेयर करते हुए केके मिश्रा ने लिखा है कि ‘मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल जी के होनहार पुत्र के अधिकृत फेस बुक अकाउंट से जनहित में जारी यह अपील कितनी न्यायसंगत है…?? यहां कानून का राज है या…। 12 घंटों पूर्व चुनाव आयोग के साथ अन्य संबंधितों को इसकी सूचना दी जा चुकी है किंतु फर्जी एग्जिट पोल की गीदड़ धमकियों से ये सभी बुजदिल शायद सहम गए हैं…!! डरिए मत, सरकार कमलनाथ जी ही आ रही है, कार्यवाही कीजिए…? अब तो देव दिवाली के बाद भगवान भी जाग गए हैं,आपकी नींद कब खुलेगी…!!’

चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

बता दें कि केके मिश्रा इससे पहले भी बालाघाट को लेकर मुख्य निवार्चन पदाधिकारी अनुपम राजन से सवाल करते आए हैं। वहीं गुरुवार शाम से शुरु हुए एग्जिट पोल को भी कांग्रेस भ्रामक बता रही है। उसका कहना है कि कई मीडिया संस्थान बीजेपी के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं जिससे अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा सके। अब एक बार फिर कृषि मंत्री के बेटे के कथित स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews