कांग्रेस नेता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत, सौंपी फर्जी वोटरों की लिस्ट

Mp news

MP News: भोपाल के नरेला विधानसभा की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत लगातार सामने आ रही है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने एक बार फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने एक वोटर लिस्ट दी है, जिसमें कुछ लोगों के नाम डबल जोड़े गए हैं। यह नाम एक नहीं बल्कि दो या तीन बूथों पर जुड़े हुए हैं और ये सभी भाजपा समर्थक हैं। मंत्री ने 12,561 नामों की लिस्ट बनाकर निर्वाचन अधिकारी को सौंपी है और इन्हें हटाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता की शिकायत

कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि जिनके नाम गलत तरीके से एक ही बूथ पर होने के बावजूद दूसरे बूथ पर जोड़े गए हैं, उसका बीएलओ द्वारा किसी भी तरह से भौतिक सत्यापन नहीं किया जा रहा है। इस तरह से मतदाता सूची में गलत नाम दर्ज हो रहे हैं, जो विधानसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से न होने के संकेत है। शुक्ला ने कहा कि मेरा ये आग्रह है कि मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर उनका नाम विलोपित करने की कार्रवाई निर्वाचन अधिकारी निर्देशित करें।

भाजपा पर आरोप

मतदाता सूची के साथ अपनी शिकायत निर्वाचन अधिकारी के पास लेकर पहुंचे शुक्ला ने कहा कि इस तरह से एक ही व्यक्ति का नाम दो से तीन जगह जोड़कर भाजपा फर्जी वोटों से चुनाव जीत रही है इसलिए इन नामों को तत्काल प्रभाव से लिस्ट से हटा देना चाहिए। उनके साथ इस शिकायत को लेकर रचना नगर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार राय, अमित खत्री, तारिक अली, दीपक दीवान, सुशील ठाकुर, आशुतोष बिजोर, दीपक खटीक, संदीप सरवैया, फैजान खान, सैफ अनस, संजय डुमाने, एस शिवा, जितेंद्र सिंह भी पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews