
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवंगत बीजेपी नेता नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) को श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) मंगलवार रात भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रखी गई है। पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ नंदू भैया को श्रद्धांजलि देने भाजपा कार्यालय पहुँचे गए। इस मौके पर कमलनाथ ने दिवंगत सांसद के परिजनों को ढांढस बंधाया, साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) व अन्य बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात की। कमलनाथ के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे भी थीं।
बीजेपी कार्यालय पहुंचे कमलनाथ ने सीएम शिवराज और अन्य नेताओं के साथ बांटी संवेदनाएं pic.twitter.com/rlZKl2xV8y
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 2, 2021
नंदकुमार सिंह चौहान अपने मधुर व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद उनके विपक्षी दल के नेता कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। सांसद चौहान ने राजनीति की बारीकियां स्व.कैलाश जोशी से सीखी थी। दरअसल स्व.जोशी का विधानसभा क्षेत्र बागली नन्दू भैया के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ही आता था इसीलिए नन्दू भैया स्व.कैलाश जोशी के अत्यंत नजदीक थे। वे काफी लंबे समय से कोरोना संक्रमित (corona positive) थे और डॉक्टरों के अनुसार उनके 90% फेफड़े (Lungs) संक्रमित हो गए थे। दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एअरलिफ्ट किया गया था लेकिन मंगलवार तड़के उनका देहांत हो गया।
नंदकुमार चौहान को श्रद्धांजलि देने बीजेपी कार्यालय पहुंचे कमलनाथ pic.twitter.com/LgnrjuokuY
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 2, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

