कांग्रेस नेता ने मप्र भाजपा के शीर्ष चार नेताओं को बताया राक्षस, कही यह बात

कांग्रेस नेता ने मप्र भाजपा के शीर्ष चार नेताओं को बताया राक्षस, कही यह बात

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सोमवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मप्र भाजपा नेताओं के चार शीर्ष नेताओं की तुलना राक्षसों से कर डाली। वह यही नहीं रुके अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि उनचुनाव में भाजपा को यही चारों मुखौटा पहने राक्षस हराऐंगे और प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार रामराज्य लेकर आएगी।

दरअसल सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा के चार चेहरे होने के सवाल अभय दुबे ने चारों नेताओं की तुलना राक्षसों से करते हुए कहा कि भाजपा के चारों मुखोटे बेनकाब होंगे, रावण, विभीषण, अहिरावण, महिरावण सबको हराएंगे। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों का वनवास खत्म कर कांग्रेस रामराज्य लाई थी, अब उपचुनाव के बाद फिर रामराज्य आएगा। इतना ही नहीं अभय दुबे ने पूर्व सीएम कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए, संबल योजना दोबारा शुरू करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इंदिरा गांधी बिजली योजना के तहत प्रदेश में 87 लाख उपभोक्ताओं को 100 रुपए प्रतिमाह में बिजली दी। जबकि पहले भाजपा सरकार में संबल योजना के तहत 98 लाख परिवारों को 200 रुपए में बिजली मिल रही थी। इसलिए संबल योजना को दोबारा लागू करने की बजाय इंदिरा गांधी बिजली योजना बन्द न की जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews