“जात पात की करो विदाई” नारे के साथ चल रही धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन, जातिगत जनगणना पर कही ये बात

गौतम अडानी मामले में भाजपा को निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारत के इतने बड़े उद्योगपति पर अमेरिका में केस दर्ज होना रिश्वत का आरोप लगना और गिरफ़्तारी वारंट निकलना देश के लिए कलंकित करने वाली बात है।
Jaivardhan Singh

Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Padyatra : धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं, जहाँ जहाँ से यात्रा निकल रही है लोग स्वेच्छा से उसका स्वागत कर रहे हैं सडक पर फूल बिछा रहे हैं और धीरेंद्र शास्त्री के साथ नारा लगा रहे हैं “जात पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई”, यात्रा में राजनेता भी शामिल हो रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी कल पहले ही दिन पदयात्रा में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे जयवर्धन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पिछले चार साल से धीरेंद्र शास्त्री से परिचित हैं उनके धाम जाते रहते हैं उनका आशीर्वाद लेते हैं, वे कल सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए थे और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को इसके लिए शुभकामनायें भी दी हैं।

यात्रा और जातिगत जनगणना को ऐसे जोड़ा जयवर्धन ने  

कांग्रेस विधायक ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को एक धार्मिक यात्रा बताया और मीडिया से इसे राजनीति से दूर रखने की अपील की, उन्होंने कहा कि हमारा परिवार सनातन धर्म को मानता है हम सब हिंदू हैं और चाहते हैं कि एकता होनी चाहिए, एक सवाल के जवाब में जयवर्धन सिंह ने कहा कांग्रेस भी जातिगत जनगणना की मांग इसीलिए कर रही है जिससे समाज में कोई भेदभाव ना हो, उनकी भी तो गिनती है, तभी समाज का विकास होगा।

गौतम अडानी रिश्वतकांड ने भारत को कलंकित किया 

गौतम अडानी मामले में भाजपा को निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारत के इतने बड़े उद्योगपति पर अमेरिका में केस दर्ज होना रिश्वत का आरोप लगना और गिरफ़्तारी वारंट निकलना देश के लिए कलंकित करने वाली बात है, उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना बड़ा रिश्वतकांड तभी संभव हो सकता है जब प्रधानमंत्री मोदी का गौतम अडानी को संरक्षण प्राप्त नहीं होता ।

[dgv_vimeo_video id=”1032222856″]

[dgv_vimeo_video id=”1032222975″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews