MP: कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, 2 लाख की मांगी फिरौती, मचा हड़कंप

MP News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के सतना के चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी (Congress MLA Neelanshu Chaturvedi) को जान से मारने की धमकी मिली है।इतना ही नही अज्ञात शख्स द्वारा विधायक से ₹2 लाख की फिरौती भी मांगी गई है, ना देने पर जान से मारने की धमकी (Threatened to kill) दी गई है। यह पहला मौका नही है, इससे पहले भी विधायक को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया है।वही विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खबर है कि विधायक को कंप्यूटर ऑपरेटर विजय शुक्ला (Computer operator Vijay Shukla) के मोबाइल पर आया फिरौती न देने पर जान से मारने का फोन आया था। विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के निजी सचिव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम सैलजा भाई बताया है। मामले को लेकर विधायक ने नयागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के ऑपरेटर के नंबर पर अज्ञात शख्स का फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने 2 लाख रुपए की मांग की है, वहीं पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अज्ञात नंबर से फोन किया था और खुद का नाम सैलजा भाई बताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews