कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया 7 दिसंबर को राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे, ये है इसकी वजह

Congress MLA Phoolsingh Baraiya

MP Election 2023 Result : 163 सीटों के साथ बंपर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं तो वहीं मात्र 66 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस में निराशा है।  इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के एक विधायक की बड़ी तेजी से खोजबीन होने लगी, वजह ऐसी थी कि लोग उनका जवाब जानना चाहते थे।  अब आज कांग्रेस की मीटिंग में वे सामने आये और उन्होंने वादे के मुताबिक तारीख और समय का ऐलान कर दिया …

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया की सोशल मीडिया पर हो रही तलाश  

आप समझ रहे होंगे हम कौन सी पहेलियाँ बुझा रहे हैं… तो हम आपको बता दें कि चुनाव जीतकर आये विधायक फूलसिंह बरैया की सोशल मीडिया पर तलाश की जा रही है , वजह ये है कि उन्होंने प्रचार के समय दावा किया था कि भाजपा 50 से ज्यादा सीट इस बार नहीं जीत पायेगी और यदि ऐसा हुआ तो वे राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लेंगे ।

कांग्रेस की मीटिंग में मीडिया को मिले बरैया, याद दिलाया गया उनका वादा  

अब चूँकि भाजपा ने 163 सीटें हासिल की और फूलसिंह बरैया का दावा झूठा साबित हो गया तो सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई और उनका पुराना वीडियो वायरल कर उनसे पूछा जाने लगा कि कब अपना मुंह काला करेंगे? सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया पार्टी की बैठक में आज भोपाल में मीडिया के सामने आये और अपने वादे को स्वीकार किया।

बरैया ने बताया वे कब और कितने बजे राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे 

उन्होंने कहा कि मैं अपने वादे से पीछे हटने वालों में से नहीं हूँ, उन्होंने ऐलान किया वे 7 दिसंबर को दिन में 2 बजे राजभवन के सामने अपने हाथ से अपना मुंह काला करेंगे।  इसके आगे जोड़ते हुए बरैया ने कहा कि काला मुंह करना तो छोड़िये यदि जरुरत पड़ी तो लहू से भी मुंह लाल कर लेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें की फूलसिंह बरैया इस चुनाव में दतिया जिले की भांडेर सीट से चुनकर आये हैं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी है।

[dgv_vimeo_video id=”891393998″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews