कांग्रेस MLA का खुलासा-शिवराज ने दिया मंत्री पद और 35 करोड़ का ऑफर

कांग्रेस MLA का खुलासा-शिवराज ने दिया मंत्री पद और 35 करोड़ का ऑफर

भोपाल।
मध्यप्रदेश (madhypradesh)में सरकार गिराने की साजिश और होटल में विधायकों(mla) को बंधक बनाने की खबरों के बीच अब एक के बाद एक विधायकों के बयान सामने आ रहे है।उज्जैन के तराना(tarana) से कांग्रेस विधायक महेश परमार(congress mla mahesh parmar) ने बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhaan) ने उन्हें भाजपा(bjp) में आने के लिए 35 करोड़ का ऑफर दिया था। इसके साथ ही मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान परमार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने फोन कर 35 करोड़ का ऑफर दिया है। इसके साथ मुझे मंत्री बनाने का भी शिवराज सिंह ने ऑफर दिया है।2 मार्च को खुद शिवराज सिंह चौहान ने मुझे कॉल किया था।शिवराज सिंह चौहान के साथ मेरी दो बार बातचीत हुई थी, दोनों ही बार शिवराज ने कहा कि वे पूरा ध्यान रखेंगे। हम सब लोग आगे भी आपको चुनाव जिताएंगे। वही विधायक ने चैलेंज करते हुए कहा है कि शिवराज महाकाल की कसम खाकर सच बताएं।अपने आरोप को लेकर परमार ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath)को दे दी है।

इससे पहले कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाहा (Baijnath Kushwaha) ने बड़ा खुलासा किया था। कुशवाहा ने दावा किया था कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा की तरफ से बीजेपी के नेता और आरएसएस के नेता ऑफर दे रहे हैं। कुशवाहा ने खुद को मिले ऑफर की जानकारी भोपाल पहुंचकर मंत्री गोविंद सिंह को दे दी है। उन्होंने कहा कि भिंड के पास के नेता प्रमोद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पर 25 करोड़ रुपए नगद लेने या फिर मंत्री पद लेने की पेशकश की थी।उन्होंने यह भी बताया कि प्रमोद शर्मा ने एक व्यक्ति को और उनके पास ऑफर लेकर भेजा था, इतना ही नहीं इंदौर से आरएसएस के दो नेताओं ने भी उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews