कांग्रेस विधायक का आरोप, सत्ता में आते ही बीजेपी की तानाशाही शुरू

कांग्रेस विधायक का आरोप, सत्ता में आते ही बीजेपी की तानाशाही शुरू

भोपाल। आज से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, शपथ ग्रहण के 24 घंटे के अंदर ही शिवराज सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाया है जहां वो अपना विश्वास मत हासिल करेगी लेकिन कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने इसे तानााशाही करार दिया है।

कुणाल चौधरी का आरोप है कि बीजेपी सत्ता में आते ही “तानाशाही” करने लगी है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या के बाद अब रात 12 बजे विधानसभा सत्र का आदेश देकर लोकतंत्र के नाम पर नंगा नाच किया जा रहा है। जब कोरोना के कारण विधायक अपने अपने घर पर हैं और ऐसे में बीजेपी बहुमत सिद्ध करने के लिए रात 12 बजे सत्र का आदेश दे रही है।

बता दें कि सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार आधी रात को ही स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में इसके लिए नैतिक आधार बताया है। इस विधानसभा सत्र के पहले दिन बीजेपी की नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश करेगी। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। 4 दिन चलने वाले इस सत्र में कुल 3 बैठक होंगी। सत्र के पहले दिन सरकार के प्रति विश्वास मत लाया जाएगा, इस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। वर्तमान विधानसभा का यह छठा सत्र होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews