अशोकनगर में कांग्रेस के ‘न्याय सत्याग्रह’ को बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया ‘चोरी और सीनाजोरी’, जीतू पटवारी को दी ये नसीहत

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले खुद झूठे प्रपंच फैलाती है और फंसने पर कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश करती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या उनके इस आंदोलन में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरूण यादव जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं ? इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब पटवारी को ऐसी बचकानी हरकतें बंद कर देनी चाहिए।
Rameshwar Sharma BJP

Digvijaya Singh Indore Visit

आज अशोकनगर जिले में कांग्रेस का ‘न्याय सत्याग्रह’ हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज दर्ज एफआईआर के विरोध में ये आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन बीजेपी विधायक रामेश्वर ने इसे ‘चोरी उसपर सीनाजोरी’ करार दिया है।

बीजेपी नेता ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष इस तरह की बचकानी हरकतें बंद करें और अपने पद की गरिमा का ध्यान रखें। उन्होंने सवाल किया कि क्या आज के प्रदर्शन में उनके साथ दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अजय सिंह, अरूण यादव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं ? अगर उनके ही नेता उनका साथ नहीं दे रहे हैं तो समझ जाना चाहिए कि उनके इस तरह के आंदोलन कितने निरर्थक हैं।

कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह

अशोकनगर में कांग्रेस के ‘न्याय सत्याग्रह’ के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि अशोकनगर में हुई घटना के खिलाफ जब जीतू पटवारी ने आवाज़ उठाई तो इस संवेदनशील मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय बीजेपी सरकार ने पटवारी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद अब कांग्रेस ने इस न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया है, जहां भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

रामेश्वर शर्मा की खरी खरी

कांग्रेस के इस आंदोलन पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि वो किस बात पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने इसे चोरी और सीनाजोरी करार देते हुए कहा कि ‘कांग्रेस झूठे प्रपंच रचकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है और बाद में जब फंसते हैं तो पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाते हैं। कानून हाथ में लेने का काम करते हैं। अब जीतू पटवारी जी को बचकानी हरकत करना बंद करना चाहिए..अब वे प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस पद की कुछ तो गरिमा रखिए। आज के प्रदर्शन में क्या उनके साथ दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अजय सिंह, अरूण यादव जैसे वरिष्ठ नेता हैं। कौन हैं उनके साथ ? इसका मतलब है कि ये चाहें जितना प्रदर्शन कर लें..जिस दिन ये लोग अपने दर्शन पर उतर आएंगे उस दिन जीतू पटवारी पर्दे से गायब हो जाएंगे।’

[dgv_vimeo_video id=”1099573848″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews