कंगना रनौत की फिल्म Emergency पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, की ये मांग

mp congress

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर बनी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) पर आपत्ति जताई है। उसने मांग की है कि फिल्म निर्माता निर्देशक पहले कांग्रेस को फिल्म दिखाएं, उसके बाद ही उसे रिलीज करें।

इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी की एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं।इसीलिए कांग्रेस ने मांग की है कि फिल्म पहले उन्हें दिखाई जाए। वो देखना चाहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री को फिल्म में किस तरह दिखाया गया है और कहीं उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश तो नहीं की गई है।

बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) का फर्स्ट लुक और टीज़र जारी किया गया था। इसमें कंगना रनौत हूबहू इंदिरा गांधी के अंदाज़ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे खुद कंगना ने लिखा भी है और वे प्रोड्यूसर डायरेस्टर भी हैं। फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही है।

[dgv_vimeo_video id=”730896578″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews