20 सितंबर को भोपाल सहित प्रदेशभर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व में कहा है कि ‘लागत और मूल्य आयोग ने हाल ही में जारी की गई अपनी रिपोर्ट में एक चार्ट के माध्यम से बताया है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन के लिए लागत आयोग द्वारा कम आंकी जाती है, जबकि राज्य में वह अधिक आती है।’ उन्होंने कहा कि भारत में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन के लिए दो सबसे बड़े प्रांत हैं, लेकिन एमपी के साथ मोदी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश से आने वाले देश के कृषि मंत्री धोखा कर रहे हैं।
Umang Singhar on education

Umang Singhar

Congress Protest n Madhya Pradesh : कांग्रेस 20 सितंबर को किसानों के पक्ष में राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों से बड़ी तादाद में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीदी की बात की थी, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी अब तक वो वादे पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए अब किसान प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रही है।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य को लेकर पत्र भी लिख चुके हैं। उनका कहना है कि  भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लिखा था कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किया जायेगा लेकिन किसानों से किया ये वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होने आरोप लगाया कि 20 साल पुरानी प्रदेश की भाजपा सरकार में उनका ही वादा और मोदी की गारंटी पूरी नहीं हो पा रही है।

उमंग सिंघार का किसानों से आह्वान

बीस सितंबर को कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में भोपाल जिले के किसान और कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता रातीबड़ में इकट्ठे होंगे। इसी के साथ हर जिले में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर उमंग सिंघार ने एक्स पर अपील करते हुए लिखा है कि ‘किसानों से 20 सितंबर को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान ! कांग्रेस 20 सितंबर को मध्य प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी!  ये धरना किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है! पिछले एक साल में सरकार ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।फिर बात चाहे फसलों के समर्थन मूल्य की हो या मूंग की फसल के पैसों की! किसान भाईयों, इस धरना-प्रदर्शन में जरूर आइए। क्योंकि, यह धरना आपके लिए, आपकी समस्याओं को गूंगी-बहरी एमपी सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है!’

कांग्रेस प्रदेशभर में निकाल रही है किसान न्याय यात्रा

बता दें कि कांग्रेस बीजेपी सरकार से माँग कर रही है कि किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे और सोयाबीन का भाव 6000 रूपए करे। इस माँग के साथ हर ज़िले में ‘किसान न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है और बीस सितंबर को राजधानी सहित हर जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि पूरे प्रदेश के किसान सरकार से नाराज़ हैं और सरकार गठन के नौ महीने बीत जाने पर भी उनसे किए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। इसीलिए वो किसानों के हक में ये लड़ाई लड़ रही है और उनकी मांगे पूरी न होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews