कांग्रेस ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर उठाए सवाल, पूछा ‘कितना निवेश आएगा’

कांग्रेस ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर उठाए सवाल, पूछा ‘कितना निवेश आएगा’

Pravasi Bharatiya Sammelan : कांग्रेस ने इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Sammelan) को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने यहां आमंत्रित मुख्य अतिथि को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं। इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन 8 से 10 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार जोर शोर से तैयारियां कर रही है।

केके मिश्रा ने कहा है कि ‘इंदौर प्रवासी भारतीय सम्मेलन गुयाना के राष्ट्रपति जिन्हें बहुप्रचारित मुख्य अतिथि बनाया गया है,उस देश की कुल आबादी 7.96 लाख है,जिसमें 62% ईसाई, 25% से अधिक हिंदू, 7% मुस्लिम हैं, आर्थिक मामलों में यह देश 137 वें क्रम पर आता है! निवेश कितना होगा?’ उन्होने कहा कि हम ग्लोबल समिट का स्वागत करते हैं ताकि प्रदेश में निवेश आए, बेरोजगारी कम हो और आर्थिक दर मजबूत हो हम उसके पक्षधर हैं। लेकिन जो देश खुद अपने विकास के लिए इन्वेस्टर्स तलाश रहा हो वो मध्यप्रदेश में कितना निवेश करेगा, ये सोचने वाली बात है।

बता दें कि 8,9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद 11 व 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रहा है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति आ रहे हैं। साथ ही दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। सरकार ने उनके स्वागत के लिए सारी तैयारियां की है। इंदौर के साथ ही उज्जैन भी उनके स्वागत के लिए तैयार है। उम्मीद है कि कई मेहमानर उज्जैन में महाकालेश्वर और महाकाल लोक (Mahakal Lok) देखने पहुंचेंगे। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने विशेष इंतजाम कर दिए हैं। शहर की साफ-सफाई समेत होटल की व्यवस्था और ऑटो रिक्शा चालकों के व्यवहार में सुधार लाने की बात पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के  साथ इंदौर, उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”786543940″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews