‘जहाँ जाँच है वहाँ आग है’ लोकायुक्त दफ्तर में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल किया है कि रविवार के दिन जब सारे दफ्तर बंद होते हैं तब भोपाल लोकायुक्त में आग कैसे लगी। बार-बार उन्हीं दफ्तरों में आग क्यों लगती है, जो किसी मुद्दे की जांच से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार वल्लभ भवन में आग लग चुकी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ख़ाक हो चुके हैं।
Umang

Congress attacks BJP on fire in Bhopal Lokayukta office : कहते हैं जहाँ धुआँ हो वहाँ आग ज़रूर होगी..और जहाँ आग हो उसके पीछे कोई चिंगारी ज़रूर होगी। ऐसी ही आशंका जता रही है कांग्रेस एक दिन पहले भोपाल के लोकायुक्त दफ़्तर में लगी आग को लेकर। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आशंका जताई है कि इस ‘आग’ के पीछे कुछ राज़ हो सकते हैं। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगाते हुए सवाल किया कि कभी वल्लभ भवन तो कभी लोकायुक्त दफ़्तर में लगने वाली आग के पीछे आख़िर क्या साज़िश है।

लोकायुक्त दफ़्तर में लगी आग पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

उमंग सिंघार ने लोकायुक्त दफ़्तर में लगी आग के लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘मुख्यमंत्री जी होश में आ जाइए। प्रदेश को भ्रष्टाचार की आग में मत जलाइएं। भोपाल लोकायुक्त के दफ्तर में आग लगने की घटना चौकाने वाली नहीं है ! वल्लभ भवन में कई बार आग लग चुकी। जो जलना था वो जलाया जा चुका! अब जो राज लोकायुक्त दफ्तर की फाइलों में दर्ज थे, वे आज जल गए! रविवार के दिन जब सारे दफ्तर बंद होते हैं भोपाल लोकायुक्त में आग कैसे लगी ? सवाल अहम है और सोचने के लिए मजबूर भी करता है कि बार-बार उन्हीं दफ्तरों में आग क्यों लगती है, जो किसी मुद्दे की जांच से जुड़े हैं। बीजेपी के राज में जहां जांच है वहां आग है!’

क्यों लगती है बार बार आग!

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब राजधानी के सरकार दफ़्तर में आग लगी हो। बीते सालों में कई दफ़ा वल्लभ भवन सहित कई सरकारी दफ़्तरों में आग लग चुकी हैं और कई अहम दस्तावेज जलकर ख़ाक भी हो गए। कई बार जाँच समिति भी बनाई गई लेकिन उसका क्या नतीजा हुआ, ये जनता को कभी पता ही नहीं चला। कांग्रेस लगातार इन मामलों पर सवाल उठाती आई है और सरकार पर आरोप लगाती रही है कि ये आग किसी न किसी साज़िश का हिस्सा होती है। अब एक बार फिर उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा है कि जहां भी किसी तरह की जाँच होती है वहाँ दफ़्तर में आग लग जाती है और महत्वपूर्ण दस्तावेज राख हो जाते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews