
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है और कांग्रेस ने इसका मंगलवार कनेक्शन निकाल लिया है। इन उपचुनाव में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है और शायद यही कारण है कि कांग्रेस ने मंगलावार को घोषित उपचुनाव तारीखों की घोषणा, वोटिंग का दिन और रिजल्ट भी मंगलवार होने पर खुशी जाहिर की है। कांग्रेस ने इस संयोग को अपने पक्ष में मानते हुए कहा है कि ये हनुमान भक्त कमलनाथ को उनका वरदान मिलना है।
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि “हनुमान भक्त कमलनाथ को मिला वरदान। आज मंगलवार दिनांक 29 सितंबर को चुनाव की घोषणा हुई है, मंगलवाल दिनांक 3 नवंबर को वोटिंग होगी और और मंगलवार दिनांक 10 नवंबर को काउंटिंग होगी।” इस तरह इस मंगलवार के संयोग को कांग्रेस अपने पक्ष में संकेत मान रही है और दावा कर रही है कि उचुनाव में जीत हासिल कर वो फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

