इंतजार खत्म: कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 23 जून को होगा चुनाव

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (Congress0 को जल्द नया अध्यक्ष मिलने वाला है। खबर है कि 23 जून को नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। CWC की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है।इसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (Casey Venugopal)  ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। फिलहाल सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इस पद की जिम्मेदारी संभाले हुए है।

यह भी पढ़े..MP Weather Update : मप्र में झमाझम का दौर जारी, इन संभागों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, पांच राज्यों की हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग उठी है।  कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी को नतीजों की समीक्षा करने की बात कही है।इस संबंध में वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।इसके साथ ही उन्‍होंने अध्‍यक्ष पद का चुनाव कराने के संकेत दिए।  खबर है कि 23 जून को देश की सबसे पुरानी पार्टी को स्‍थायी कांग्रेस अध्‍यक्ष मिल सकता है।आगामी 23 जून को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इसके बाद से ही सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही है। लेकिन बीते कई दिनों से गांधी परिवार के बाहर से किसी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ रही है, वही सोनिया गांधी भी इस पद को छोड़ने की तैयारी में है, ऐसे में नए अध्यक्ष की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews