सिंधिया पर कांग्रेस का सबसे बड़ा हमला, पूर्व मंत्री ने लगाए आरोप

सिंधिया पर कांग्रेस का सबसे बड़ा हमला, पूर्व मंत्री ने लगाए आरोप

भोपाल

बीजेपी (bjp) के राज्यसभा (rajya sabha) सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को लेकर कांग्रेस (congress) के पूर्व मंत्री (former minister) डॉक्टर गोविंद सिंह (dr.govind singh) ने बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा है कि सिंधिया के समर्थक किसी मंत्री को राजस्व का (revenue) विभाग ना दिया जाए क्योंकि सिंधिया परिवार जमीनें हड़पने का काम करता है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि ग्वालियर में शासकीय जमीन पर भी गजट नोटिफिकेशन के बावजूद सिंधिया ने परिवार और ट्रस्ट के नाम से गलत तरीके से जमीन आवंटित करा ली है। सिंह ने यह भी कहा कि राजस्व विभाग में अगर सिंधिया के लोग रहेंगे तो प्रदेश की महत्वपूर्ण जमीन हड़प ली जाएंगी क्योंकि ग्वालियर में आज भी कई जमीनों पर सिंधिया का कब्जा है और न्यायालय में विवाद चल रहा है । शिवराज सिंह (shivraj singh chauhan) में हिम्मत है तो शिवपुरी ,ग्वालियर और गुना में जो विवादित जमीन हैं उनकी जांच करा ली जाए क्योंकि सिंधिया परिवार दोनों दलों में मिला रहता है और केवल जमीन हड़पता रहता है।

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार (kamalnath government) ने सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद सिंधिया के खिलाफ जमीनों से संबंधित मामले ईओडब्ल्यू में दर्ज कराए थे। लेकिन तब तक सरकार चली गई थी। शिवराज सरकार भी पहले सिंधिया को भूमाफिया बता चुकी है और प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया जैसे नेता खुलेआम यह कहते फिरते हैं कि सिंधिया ने हजारों एकड़ सरकारी जमीन हड़प ली थी। लेकिन अब परिदृश्य बदला हुआ है और सिंधिया बीजेपी में है तो ना तो प्रभात झा और न जयभान सिंह पवैया कुछ बोल पा रहे हैं । वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने डॉक्टर गोविंद सिंह के इन आरोपों को सही बताते हुए कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान में हिम्मत है तो इस मामले में कार्रवाई करके दिखाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews