कांग्रेस का आरोप- सरकार आपदा में भी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही

कांग्रेस का आरोप- सरकार आपदा में भी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना (Corona) महामारी के बीच शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा की जा रही घोषणाओं को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने बड़ा हमला बोला है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाया है कि, बीजेपी (BJP) कोरोना जैसी महामारी के बीच सुर्खियां बटोरने में लगी हुई है, इस आपदा को अवसर बना रही है। देश में जीडीपी नकारात्मक हो रही है, उससे राष्ट्र के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता समझ आ रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा में कहा गया था कि, अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत गरीबों को गेहूं और चना देने की बात कही गई थी, लेकिन अप्रैल माह में पूरे भारत के करीब 31 करोड़ से ज्यादा लोग अनाज से वंचित रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि, पूरे देश में मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम लोगों को अनाज वितरित किया गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता अभय दुबे ने कहा है कि, आज पूरा विश्व गंभीर महामारी के संकट को झेल रहा है। पूरी दुनिया के देश महामारी की दशा में अपने नागरिकों के तमाम हितों को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं, लेकिन भारत में मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार अचेतन अवस्था में चली गई है।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने कहा कि, शर्मनाक बात ये है कि, जब देश का मजदूर और वंचित वर्ग गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। तब भी मोदी सरकार और शिवराज सरकार उनकी मदद की अपेक्षा सिर्फ सुर्खियों के प्रबंधन से आपदा को अपनी प्रसिद्धि के अवसर में तब्दील कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि, शिवराज सिंह ने घोषणा की है कि, 7 सितंबर से 15 सितंबर 2020 तक खाद्य सुरक्षा नए हितग्राहियों को दी जाएगी, जिसके तहत वे एक रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं चावल और नमक वितरित किया जाएगा। लेकिन ये घोषणा भी सुर्खियों तक सीमित रहने वाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews