
Bhoapl News : राजधानी भोपाल में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एयरपोर्ट रोड पर कंटेनर पलट गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
स्टेट हेंगर रोड पर हुआ हादसा
दरअसल, मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत स्टेट हेंगर रोड का है। जब टर्निंग लेते समय ट्रक खड़ा हो रहा था, तभी उसके ऊपर रखा कंटेनर रोड पर पलट गया। इस दौरान चालक को नुकसान नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
रवि कुमार, भोपाल
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

