
Bhopal Contract Health Worker : अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का घेराव करने वाले संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, अब 20 घंटे के बाद रविवार देर शाम उन्हे रिहा किया गया है, गौरतलब है कि नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है, शनिवार को दौरे पर जे पी अस्पताल पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से संविदा कर्मी ने बात कर उनके सामने अपनी मांग रखनी चाही लेकिन हालात ऐसे बने कि मंत्री को मौके से ही दौड़ लगानी पड़ गई, बाद में मौके पर पहुंची हबीबगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिसकर्मी करीबन 10 संविदा कर्मियों को रस्सी से बांधकर थाने लाए, इस घटना का पूरे प्रदेश में जमकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध किया।
हुआ था घटना का विरोध
रस्सियों से बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को थाने तक लाने की घटना पर कांग्रेस ने भी इसे बर्बरतापूर्व कहा वही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों ने इस घटना पर विरोध जताया, गिरफ्तार किए गए 10 संविदा कर्मियों मे से हालांकि 2 को कल ही पुलिस ने जमानत PR रिहा कर दिया था लेकिन बाकी 8 संविदा कर्मियों को रविवार शाम रिहा किया गया। जिसके बाद फूल माला पहना कर उनके साथियों ने उनका स्वागत किया और सरकार को चेताया कि अब वह अपने इस आंदोलन को और गति देंगे।
संविदा स्वास्थ्यकर्मी 20 घंटे बाद हुए रिहा ।@BJP4MP @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh @DrPRChoudhary @INCMP @NHMUnionMP @OfficeOfKNath @OfficeofSSC @Samvida_Kranti @VirendraSharmaG @SSS_REWA @tularam_kapse @ABSKMNEWDELHI @SamvidaShoshan pic.twitter.com/yMyVwyoYjj
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) December 25, 2022
