कोरोना : मप्र में 378 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, रायसेन में मिला पहला पॉजिटिव केस

कोरोना : मप्र में 378 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, रायसेन में मिला पहला पॉजिटिव केस

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है| लगातार मरीजों की बढ़ती तादाद सरकार चिंतित है और मुख्यमंत्री लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं| इस बीच प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 378 हो गई है। रायसेन में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है|

इंदौर में छह और पीड़ितों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ शहर में अब 21 मौतें हो गई हैं, जबकि प्रदेश का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। प्रदेश में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है| इंदौर देश में टॉप पर आ गया है, वही भोपाल दूसरे स्थान पर पहुँच गया है|

रायसेन में एक पॉजिटिव केस, कर्फ्यू घोषित
रायसेन नगर में एक मरीज की कोविड-19 संक्रमण रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सम्पूर्ण रायसेन नगर में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से घरों में ही रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews