कोरोना अलर्ट: राज्यपाल ने की सजग और सुरक्षित रहने की अपील

कोरोना अलर्ट: राज्यपाल ने की सजग और सुरक्षित रहने की अपील

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन ने कोरोना वायरस को लेकर जनता से सजग और सतर्क रहने की अपील की है। शुक्रवार को अपने संदेश में उन्होने कहा कि देश में कई जगह कोरोना के मामले सामने आए हैं और ऐसे समय में मैं मीडिया के माध्यम से ये अनुरोध करता हूं कि समझदारी और संयम से इस बीमारी से लड़ें और अपना बचाव करें।

राज्यपाल ने कहा कि कुछ समय तक अपने घरों के अंदर ही रहें और बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए उन्होने कहा कि साबुन या सेनिटाइजर से खुद को साफ करते रहें। जितना हो सके लोगों से दूरी बनाकर रखें और हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करें। राज्यपाल ने कहा कि हमें इस बीमारी से घबराना नहीं है बल्कि समझदारी से इसका बचाव करना है। उन्होने स्कूल कालेज में भी जरूरी होने पर ही जाने की बात कही है और छात्रों से घर पर ही पढ़ाई करने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि इस बीमारी के लिए जो समय सीमा तय की गई है यदि उस समय सीमा तक आवश्यक निर्देशों का पालन करेंगे तो इस बीमारी से बहुत हद तक बचा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews