मप्र में फिर कोरोना ब्लास्ट, दूसरी बार एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत

मप्र में फिर कोरोना ब्लास्ट, दूसरी बार एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर एक बार फिर प्रदेश में बड़ा Corona Blast हुआ है| राज्य में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर एक हजार से अधिक नए मरीज सामने आये हैं| प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 44433 हो गई है| रिपोर्ट में आज 13 मरीजों की मौत बताई गई है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21160 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 190 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 20141 सैंपल नेगेटिव और 1019 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इन्हे मिलाकर अब तक प्रदेश में 44433 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| जिस तरह तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं| जल्द ही यह आंकड़ा 50 हजार पार हो जाएगा|

कोरोना से मौत के मामले भी प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं| पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 1094 लोग कोरोना से जंग हारकर अपनी जान गंवा चुके हैं| 948 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक प्रदेश में कोरोना को परास्त कर 33353 लोग अस्पताल से घर लौट चुके हैं| एक्टिव केस की संख्या 9986 है|

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर चारों महानगर अभी भी टॉप लिस्ट में बने हुए हैं| इंदौर में जहां सबसे अधिक 176 नए केस मिले हैं, भोपाल में 108 ग्वालियर में 94 जबलपुर में 113 नए पॉजिटिव मिले हैं| इसके अलावा उज्जैन, खरगोन, सागर, रतलाम, मंदसौर, धार, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, सीहोर, छतरपुर, बैतूल, शाजापुर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, झाबुआ, हरदा, गुना, अनूपपुर और डिंडोरी में आज 10 से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं| सिर्फ चार जिलों में आज कोई केस नहीं मिला|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews