
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने चिंता जताई है। उन्होने कहा कि हम तीसरी लहर रोकने की दिन-रात कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए जनता का सहयोग और सावधानी भी चाहिए।
MP News : मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 4 करोड़ पार, सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सबसे कारगर उपाय वैक्सीनेशन (Vaccination) है। इसके लिए हर पात्र व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। उन्होने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में टीकाकरण में थोड़ा पिछड़ गए हैं और इसे गति देने के लिए एक बार फिर वैक्सीनेशन अभियान क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ मिलकर करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि सभी पात्र लोगों को पहला और दूसरा डोज़ दोनों लगवाना जरूरी है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फिर से वैक्सीनेशन महाअभियान चलेगा। सीएम ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग और विदिशा जिले में हर हाल में पहले डोज़ के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाना चाहिए। उन्होने कहा कि जहां भी लोग रह गए हैं चाहे वो गांव हों, मोहल्ला, कस्बा या लोग..उन्हें चिन्हित कर सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हमारे प्रदेश में #COVID19 के केस धीरे-धीरे फिर बढ़ रहे हैं। हम तीसरी लहर को रोकने की दिन और रात कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उसमें आपका सहयोग और सावधानी दोनों जरूरी है: CM#MPFightsCorona pic.twitter.com/iCQUNbN2Yx
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 6, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

