
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, बीते 24 घंटों में 2311 मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 119899 हो गई है। वहीं अब तक 2181 मरीजों की मौत हो चुकी है।
79158 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 22999 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 20688 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2311 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 156 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 2252 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। यह पहला मौका है जब प्रदेश में इतने सारे मरीज एक साथ स्वस्थ हो कर घर लौटे हैं। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 95490 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 2181 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 22228 एक्टिव केस है।
यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 445 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 22 हज़ार 129 हो गए है। भोपाल में 273 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 16 हजार 460 हो गई है। ग्वालियर में आज 151 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 10 हज़ार 121 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 199 मरीज बढ़े हैं, यहां 8 हज़ार 979 केस हो गए। नरसिंहपुर में 79 नए मरीज आए है। धार में 71 मरीज मिले है, खरगौन में 68 नए कोरोना के मामले समेत पूरे प्रदेश में 2311 कोरोना के मरीज मिले है।
निदेशक और संपादक

