राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 16 नए पॉजिटिव मिले

राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 16 नए पॉजिटिव मिले

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| शुक्रवार को दोपहर तक 16 नए मरीज मिले हैं। इनमें आठ मरीज हॉटस्पॉट (Hot spot) बने जहांगीराबाद के हैं। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 691 हो गई है।

एम्स में 95 साल के एक मरीज की कोरोना से मौत भी हो गई है। इससे पहले गुरुवार को भोपाल में 24 नए पॉजिटिव मरीज मिले । कोरोना से यहां अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है| इन मरीजों में 12 जहांगीराबाद इलाके के हैं, जिनमें से चार चर्च रोड के एक ही परिवार के हैं। हमीदिया अस्पताल की दो नर्स में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां सागर के व्यक्ति की मौत हो गई।

सीहोर में पहला पॉजिटिव केस
लॉकडाउन के 44 दिन तक ग्रीन जोन में रहने के बाद गुरुवार को सीहोर (Sehore) भी कोरोना का शिकार हो गया है| जिला मुख्यालय पर एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अमले ने इंदिरा नगर स्थित महिला के घर को सील कर दिया है।

रायसेन में नए केस
रायसेन (Raisen) में एक रिटायर्ड जेलर समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हे मिलकर जिले में मरीजों की संख्या 66 पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेलर रिटायर होने के बाद अनाज का व्यापार करने लगे थे। अनाज की खरीदी शुरू होने पर कई दिन से रायसेन मंडी जा रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंडी के 20 हम्मालों और रिटायर्ड जेलर के संपर्क में आए करीब दो दर्जन अन्य लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews