त्यौहारों पर भी कोरोना इफेक्ट, घर पर ही मनाने होंगे जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और मोहर्रम

त्यौहारों पर भी कोरोना इफेक्ट, घर पर ही मनाने होंगे जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और मोहर्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

राज्य सरकार ने Unlock-3 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के अनुसार जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और मोहर्रम पर भी कोरोना का प्रभाव पड़ा है और ये सारे त्योहार घर पर ही मनाने होंगे। त्योहारों पर बाहर निकलने की छूट नहीं होगी और भीड़ इकट्ठी नहीं की जा सकेगी। वहीं बाजार अब रात को 10 बजे तक खुले रहेंगे। भोपाल सहित पूरे राज्य में सप्ताह में एक दिन सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा, और अन्य दिन रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

सरकार ने होटलों व रेस्टॉरेंट्स को भी रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है लेकिन इस दौरान गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंस, हैंड सेनेटाइजर व मास्क पहनना अनिवार्य है। जिन होटलों में स्थान कम है वहां टेबलों की संख्या को भी चालीस फीसदी घटाना होगा और इसी के साथ आने वाले हर कस्टमर का नाम व नंबर नोट करना अनिवार्य है।

इससे पहले सीएम ने भी स्पष्ट किया था कि इस बार त्योहारों के सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक होगी और लोग अपने अपने घरों में ही त्योहार मनाएंगे। इसी के साथ किसी भी तरह से सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक जमावड़े पर भी रोक जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews