MP BY Election: चुनाव आयोग का बडा फैसला, सिंतबर मे होने वाले उपचुनाव स्थगित

MP

भोपाल/नई दिल्ली।

दिल्ली से बड़ी खबर मिल रही है।  कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है।चुनाव आयोग ने उपचुनावों को टालने का फैसला किया है।  भारतीय चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में कोविड-19 महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सात सितंबर तक होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के उप-चुनाव स्थगित कर दिए हैं।

आयोग का तर्क है कि कोरोना काल में उपचुनाव कराना संभव नहीं है। जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी वैसे ही चुनाव कराए जाएंगे।इसके पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने सितंबर के अंत तक मध्य प्रदेश में उपचुनाव करा लेने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद यह कहा जा रहा था कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं।

चुनाव टाले जाने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बडा बयान सामने आया है। जीतू ने चुनाव टालने को लेकर केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है । जीतू का कहना है कि यह केंद्र सरकार के कहने पर किया गया है। देश में भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है, इसलिए अभी चुनाव टाल दिए गए हैं।

बता दे कि एमपी की 26 सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें 24 सीटे सिंधिया समर्थकों और कई कांग्रेस के विधायकों द्वारा  इस्तीफे देकर बीजेपी में शामिल होने पर खाली हुई है, वही दो सीटों पर विधायकों के निधन पर उपचुनाव होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews