कोरोना विस्फोट से ‘अगस्त’ की शुरुआत, 808 पॉजिटिव मिले, एक महीने में बढे 18 हजार नए मरीज

कोरोना विस्फोट से ‘अगस्त’ की शुरुआत, 808 पॉजिटिव मिले, एक महीने में बढे 18 हजार नए मरीज

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| त्योहारों के समय अलग अलग जिलों में लॉकडाउन,(Lockdown) शासन प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण से बाहर है| शनिवार को प्रदेश में एक बार फिर 808 नए केस सामने आये हैं| जून और जुलाई में तेजी से बढे मामलों के बाद अब अगस्त के पहले ही दिन कोरोना विस्फोट ने चिंता बढ़ा दी है|

पिछले एक महीने में हालात तेजी से बिगड़े हैं| 1 जुलाई को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 13861 और एक्टिव केस 2625 थे| अब एक अगस्त को 32614 कुल संक्रमित है और एक्टिव केस की संख्या 8769 हो गई है| इस तरह एक महीने में 18753 संक्रमित बढे हैं और 6144 एक्टिव केस बढे हैं| भोपाल में 168, जबलपुर में 125 और इंदौर में 120 नए केस मिले।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16198 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 161 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 15390 सैंपल नेगेटिव पाए गए और 808 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। आज 9 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद प्रदेश में अब तक 876 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है| स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 22969
हो गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews