राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज मिले 143 नए मरीज

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर 143 नए पॉजिटिव मिले हैं जिसके बाद भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 9,028 हो गई है। वहीं अभी तक 254 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राजधानी में 7,156 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1375 मरीज अभी भी एक्टिव हैं।

इन इलाकों से मिले नए संक्रमित मरीज
नए कोरोना संक्रमितों में शहर के श्यामला हिल्स से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जहांगीराबाद क्षेत्र से 5 सदस्य भी संक्रमिक पाए गए हैं जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित निकले हैं। अरेरा कालोनी से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एमपीईबी कॉल सेंटर से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं मैनिट क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती 5 संदिग्धों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अहिरपुरा बरखेड़ी से तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रातीबड़ क्षेत्र से दो लोग संक्रमित मिले हैं। रुचिलाइफ जाटखेड़ी गांव से भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एसएसबी सेंटर से भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कमला भवन कोतवाली रोड़ से एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं कैंसर अस्पताल से 2 लोग संक्रमित निकले हैं। ईएमई सेंटर से भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीआरपीएफ कंपोसाइट अस्पताल से भी तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। एम्स से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के तुलसीनगर से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बुधवार को मिले थे 114 नए कोरोना पॉजिटिव
बता दें की, बुधवार को राजधानी भोपाल में 114 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 8,686 हो गई है। वहीं भोपाल में बुधवार को 4 मरीजों की मौत हुई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews