MP में नेताओं पर कोरोना का कहर, दो और विधायक संक्रमित

MP में नेताओं पर कोरोना का कहर, दो और विधायक संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है| आम जनता बल्कि नेता-राजनेता भी इसके प्रकोप से अछूते नहीं रह गए हैं| प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं| सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और दो विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा, उनके पीए और स्टॉफ के दो सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं| वहीं चुरहट से बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है| इस बात की जानकारी खुद नेताओं ने सोशल मीडिया मीडिया के जरिए दी है| वहीं सोमवार को कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व बीडीए अध्यक्ष मोहम्मद सलीम की कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था|

इधर, नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद वे होम क्वारेंटाइन हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और उनके ड्रायवर संजय अग्रवाल की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे वर्तमान में अपने बंगले में ही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews