MP News: अधर में लटके 35 हजार शिक्षकों के तबादलें, जल्द प्रक्रिया होगी शुरु

teacher recruitment

भोपाल ।
एमपी में कोरोना संकटकाल हर वर्ग के लिए चुनौती बना हुआ है। कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए जहां एक तरफ स्कूल बंद है वही सरकारी स्कूलों के 35 हजार शिक्षकों के तबादले भी अधर में लटक गए है।खबर है कि स्कूल शिक्षा विभाग स्थानांतरण नीति का प्रारुप की तैयारी कर रही है, माना जा रहा है आने वाले दिनों में वो शासन के पास अनुमोदन के लिए भेज सकता है जिसके बाद तबादलों की प्रकिया शुरु हो सकती है।

दरअसल, पिछले साल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किए गया था।इसके लिए करीब 70 हजार शिक्षकों ने मनचाहे जगह पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से सिर्फ 35 हजार शिक्षकों का तबादला हो सका। बीते दिनों हुए सियासी घटनाक्रम और कोरोना संकटकाल के कारण बाकी बचे 35 हजार शिक्षकों के तबादले अधर में अटक गए है, जिसके चलते शिक्षक परेशान हो रहे है। इतना ही नही मनचाहे जगहों पर जिन शिक्षकों का तबादला हुआ था, उनमें से कई शिक्षकों को तो पदस्थापना नहीं मिली है, ऐसे में शिक्षकों के सामने दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है, हालांकि विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है, जिसके चलते आने वाले दिनों में फिर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दे कि बीते साल तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने ऑनलाइन आवेदन देकर तबादले की प्रकिय़्रा शुरु की थी।तत्कालीन स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुरान चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा था कि अब शिक्षकों को तबादले के लिए आवेदन ऑनलाइन करने होंगे, सभी आवेदन करने वालों को समान अवसर दिए जाएंगे। संबंधित शिक्षक अपनी पसंद भी बता सकेंगे। इसके बाद से ऑनलाइन शिक्षकों के तबादले किए जाने लगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews