मप्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के करीब, 1252 नए पॉजिटिव

मप्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के करीब, 1252 नए पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| सरकार की ओर से तमाम बंदिशों और तैयारियों के बावजूद कोरोना का आंकड़ा रोज नए आंकड़ा बना रहा है| पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1252 नए केस मिले हैं| प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुँच चुका है| वहीं मौत के आंकड़ों में भी लगातार वृद्धि हो रही है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 25853 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 178 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 24601 सैंपल नेगेटिव और 1252 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 59433 हो गई|

पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 1323 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है| 943 मरीज डिस्चार्ज किए गए। जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 45396
हो गई है| एक्टिव केस की संख्या 12714 और संक्रमित इलाकों की संख्या 4885 हो गई है| इंदौर में सर्वाधिक 198 नए केस मिले हैं| इसके अलावा भोपाल में 131 ग्वालियर 118 जबलपुर में 124 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews