मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण 40 हज़ार पार, हर रोज़ औसत 800 मरीजों का आंकड़ा

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 843 नए मामले सामने आए हैं। अगस्त महीने में हर दिन औसतन 800 या इससे ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे प्रति 10 हज़ार केस का आंकड़ा कम दिनों में पूरा होने लगा है। अभी कुल केस 40734 है। इनमें पहले 10 हज़ार केस 75 दिन में मिले थे, जबकि अंतिम 10 हज़ार सिर्फ 12 दिन में सामने आ गए हैं।

प्रदेश में कोरोना जांच जिस तेजी से हो रही है उससे केस भी जल्द सामने आ रहे हैं और रफ्तार यही रही तो 22 अगस्त तक कुल केस 50 हज़ार के पार जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि रिकवरी रेट 74.38% हो गया है। हर दिन यदि 800 केस मिल रहे हैं तो 600 से 700 मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं।

30596 लोग स्वस्थ हुए
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 21217 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 20374 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 843 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 436 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 922 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 30596 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 18 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1033 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 9105 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटिव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले हैं। यहां 176 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद भोपाल में 100 संक्रमित निकले हैं। ग्वालियर में 89 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में 54, विदिशा में 28 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहडोल में 24, खरगौन, दतिया और झाबुआ में 20, सागर और शिवपुरी में 19, रतलाम में 18, कटनी में 17, बडवानी, रीवा और रायसेन में 16, उज्जैन, मंदसौर और सीहोर में 12-12, सतना में 11 और सीहोर में 10 संक्रमित समेत पूरे प्रदेश में 843 नए मरीज पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews