मध्यप्रदेश में कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 169 नए मामले

mp corona

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार को 169 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 257068 हो गई है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित 1 मरीजों की मौत (Death) भी हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,828 हो गया है। आज 199 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 2,51,320 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1,920 मरीज एक्टिव हैं।

भोपल में आए सबसे अधिक मामले
प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मामले राजधानी भोपाल (Bhopal) में आए है। यहां गुरुवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 43,140 गई है। गुरुवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, राजधानी में गुरुवार तक कुल 618 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं गुरुवार को कुल 54 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। भोपाल में अब तक 41,913 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 610 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं।

इंदौर में सिर्फ 308 एक्टिव केस
इंदौर (Indore) में गुरुवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57,842 हो गई है। इंदौर में गुरुवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है, अब तक जिले में 924 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इंदौर में बुधवार को 41 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। जिले भर में अब तक 56,610 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 308 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।

अब तक 5528920 लोगों की हुई कोरोना जांच
प्रदेश भर में आज कुल 15608 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें से 169 लोग पॉजिटिव पाए गए है, वहीं 15439 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 32 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया। आज आई कुल रिपोर्ट में से सिर्फ 1 फीसदी लोग ही पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में अब तक 5528920 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

एक मौत रतलाम में
21 जिलों में आज एक भी कोरोना के संक्रमित नहीं मिले है। 27 जिलों में आंकड़ा सिर्फ सिंगल डिजिट में ही रहा। सिर्फ भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ही संक्रमण के आंकड़ा डबल डिजिट में आए है। वहीं सिर्फ रतलाम जिले में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews