राजधानी के अलग अलग इलाकों में फैल रहा CORONA संक्रमण, आज 44 नए मामले

mp corona

भोपाल

राजधानी भोपाल में 25 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें मंगलवारा से 8, बागमुगालिया से 5 और इमामबाड़ा से 4 मामले हैं। जहांगीराबाद के बाद अब दूसरे इलाकों में भी कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह ही में 19 कोरोना के मामले सामने आए थे। इस तरह आज राजधानी में कुल आये 44 नए पॉजिटिव मामले आए हैं।

शुक्रवार में जो कोरोना पॉजिटिव मिले उनमें से ज्यादातर जाटखेड़ी के हैं। वहीं एक उच्च शिक्षा के अफसर भी इसमें संक्रमित पाए गए हैं। लगातार नए इलाकों तक संक्रमण का फैलना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बीते 15 दिनों में 474 नए मरीज मिले हैं। जबकि पिछले डेढ़ महीने में 700 मरीज मिले थे। नए इलाकों मिसरोद, जाटखेड़ी, ओल्ड सुभाष नगर, बरखेड़ा पठानी में तेज़ी से सक्रमण फ़ैल रहा है। वहीँ जाटखेड़ी-मिसरोद न्यू हॉट स्पॉट बन गया है। जहाँ दो सप्ताह में 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही बरखेड़ा आजाद नगर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी हिनोतिया, वसुंधरा कॉलोनी, जेपी नगर, इंद्र बिहार कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी द्वारकाधाम जेल रोड, जाटखेड़ी, अवधपुरी फेस-2, मिसरोद थाना, साकेत नगर, आदित्य एवेन्यू एयरपोर्ट रोड,नए संक्रमित इलाके हो गए हैं। दूसरी तरफ पिछले पांच दिनों में जिले के इन इलाकों में ऐसे संक्रमण बढ़ा है। जहाँ 17 मई को 45, 18 मई को 45, 19 मई को 47, 20 मई को 48, 21 मई को 41 मामले सामने आएं हैं। जिसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1146 पहुँच गया है। वहीँ अबतक कुल 40 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हलाकि राहत की बात ये है की अबतक कुल 690 तक स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews