Corona Update: MP में कोरोना से 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 2227 नए पॉजिटिव

मप्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| प्रदेश में शुक्रवार को ​2227 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 17 हजार 588 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन रोजाना जिस रफ़्तार से नए केस सामने आ रहे हैं, हालात बेकाबू होते जा रहे हैं|

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 30 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है| अब तक 2152 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 2743 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब तक 93238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 22198 एक्टिव केस हैं, जिनका प्रदेश के कोविड केयर अस्पतालों में इलाज चल रहा है|

इंदौर में 436 भोपाल में 297 जबलपुर में 212 ग्वालियर में 152 शहडोल में 68 नरसिंहपुर में 63 खरगोन में 54 नए केस सामने आये हैं| नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 198 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews