बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन

बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन का लॉकडाउन

भोपाल| (Bhopal 10 Days Lockdown) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है| शुक्रवार से भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा रहा है| कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) ने इस बात के निर्देश दिए है|

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस बात की जानकारी दी| जो भोपाल के बाहर हैं वो लॉकडाउन के पहले वापस आ सकते हैं| 24 जुलाई शुक्रवार रात आठ बजे से 10 दिन के लिए पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा| इस दौरान दवाइयां, सब्जी के ठेले, दूध की दुकान, इंडस्ट्री और सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी| इसके अलावा पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा|

भोपाल में आने और बाहर जाने के लिए इ-पास की व्यवस्था रहेगी| गृहमंत्री ने अपील की है कि अगले दो दिनों में जो भी जरुरत का सामान हो लेलें| सरकारी राशन की दुकानों को दो दिनों में राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं| इंडस्ट्रीज खुली रहेंगी| अगली कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews