MP में फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले रिकार्ड 1869 नए मरीज

MP में फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले रिकार्ड 1869 नए मरीज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, बीते 24 घंटों में 1869 मरीज बढ़े हैं, यह दूसरा मौका है जब प्रदेश में कोरोना का इतना बड़ा विस्फोट है। इससे पहले 7 सितंबर को प्रदेश में सबसे अधिक 1885 मरीज मिले थे। वहीं अब तक 1640 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 79192 हो गई है।

59850 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 23992 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 22123 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1869 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 101 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1341 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 59850 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 31 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1640 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 17702 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने मरीज
प्रफेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 287 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 15 हज़ार 452 हो गए है। भोपाल में 215 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 241 हो गई है। ग्वालियर में आज 204 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 6 हज़ार 905 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 187 मरीज बढ़े हैं, यहां 5 हज़ार 516 केस हो गए। खरगौन में आज कोरोना के 50 केस सामने आए है। धार में 48, रतलाम में 47, बैतूल 46, शिवपुरी 44, मंदसौर 41 और होशंगाबाद में 40 कोरोना के नए मामले सामने पूरे प्रदेश में 1869 कोरोना के मरीज मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews