कोरोना: अब PHQ की मंजूरी के बिना नहीं होंगे थाना प्रभारियों के तबादले

कोरोना: अब PHQ की मंजूरी के बिना नहीं होंगे थाना प्रभारियों के तबादले

भोपाल| मध्य प्रदेश में पुलिस अधीक्षक अब थाना प्रभारियों के तबादले नहीं कर सकेंगे| इसके लिए उन्हें अब पुलिस मुख्यालय से अनुमति लेना होगी| पीएचक्यू ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं| हालाँकि यह आदेश अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लागू नहीं होगा|

अब थाना प्रभारियों के ट्रांसफर के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी लेनी होगी| पहले जिले के एसपी स्वयं थाना प्रभारियों की पदस्थापना कर सकते थे| कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया है| पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, थाना प्रभारियों की पदस्थापना में सामान्यता परिवर्तन नहीं किया जायेगा, अत्यावश्यक होने की परिस्थिति में पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय से अनुमति के बाद ही पदस्थापना या प्रभार में परिवर्तन किया जाएगा| इसके लिए प्रस्ताव अति. पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय को भेजना होगा| अनुशासनात्मक कार्रवाई पर यह आदेश लागू नहीं होंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews