MP में कोरोना ‘आउट ऑफ कंट्रोल’, 2281 नए केस, 88 हजार पार संक्रमितों का आंकड़ा

भारत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, बीते 24 घंटों में 2281 मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 88247 हो गई है। वहीं अब तक 1661 मरीजों की मौत हो चुकी है।

65998 लोग कोरोना से हुए स्वास्थ्य
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 21899 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 19618 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2281 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 205 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1600 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 65998 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1762 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 20487 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 351 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 16 हज़ार 782 हो गए है। भोपाल में 242 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 13 हजार 187 हो गई है। ग्वालियर में आज 154 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 7 हज़ार 640 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में आज एक दिन में 196 मरीज बढ़े हैं, यहां 6 हज़ार 214 केस हो गए। धार में 72 मरीज मिले है, खरगौन और सागर में 71-71 कोरोना के केस आए। दमोह में आज कोरोना के 70 केस समेत पूरे प्रदेश में 2187 कोरोना के मरीज मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews