MP में कोरोना ‘आउट ऑफ़ कंट्रोल’ : Sunday को 2579 नए केस, 27 की गई जान

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है| रोजाना ढाई हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं| रविवार को मध्यप्रदेश में 2579 नए मरीज मिले हैं| नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 5 हजार 644 हो गई है। वहीं राहत की खबर यह है कि 2216 लोग कोरोना से जंग जीत गए हैं|

प्रदेश में अब तक 81 हजार 374 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| वहीं पिछले 24 घंटे 27 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1970 हो गया है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 22 हजार 300 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 7, भोपाल में 4, जबलपुर, रतलाम एवं बैतूल में दो-दो और उज्जैन, सागर, शिवपुरी, धार, बड़वानी, शहडोल, दमोह, कटनी, शाजापुर एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

भोपाल-इंदौर के साथ ही ग्वालियर-जबलपुर में खतरनाक स्थिति
रविवार को कोरोना के सबसे अधिक 393 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं| यहां लगातार हालात ख़राब हो रहे हैं, रोजाना 300 पार नए केस मिल रहे हैं| जबकि भोपाल में 272, ग्वालियर में 195, जबलपुर में 243, शहडोल में 76 एवं सागर में 70 नये मामले आये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews