MP में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 682 पॉजिटिव मिले, इन जिलों में स्थिति गंभीर

MP में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 682 पॉजिटिव मिले, इन जिलों में स्थिति गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona| का कहर जारी है| रोज आ रहे आंकड़े लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं| शनिवार को एक बार फिर प्रदेश में कोरोना विस्फोट (Corona BLast) हुआ है| पिछले 24 घंटे में 682 पॉजिटिव मिले हैं| भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में हालात बिगड़े हुए हैं| वहीं प्रदेश के 10 जिलों में 100 से ज्यादा और 47 जिलों में 10 से ज्यादा एक्टिव केस हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16291 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 261 रिजेक्ट हो गए। वहीं 15609 नेगेटिव और 682 पॉजिटिव निकले। इन्हे मिलकर प्रदेश कुल संक्रमितों की संख्या 21763 हो गई है| वहीं आज 9 मरीज की मौत को मिलकर अब तक कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 706 हो गई है| इसी प्रकार आज 350 मरीज स्वस्थ हुए| इन्हे मिलाकर अब तक प्रदेश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 14864 हो गई है।

इंदौर, भोपाल ग्वालियर में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| इंदौर में 145 भोपाल में 109 ग्वालियर में 51 मुरैना में 29 जबलपुर में 36 खरगोन में 25 खंडवा में 18 धार में 17 रीवा में 15 नए मामले सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews