MP में एक और BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में खलबली

MP में एक और BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में खलबली

भोपाल/रीवा।
मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के रीवा(rewaa) से बड़ी खबर मिल रही है। एक और बीजेपी विधायक कोरोना की चपेट में आ गए है। रीवा राजघराने के राजकुमार और सिरमौर से बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह (Prince of Rewa royalty and BJP MLA from Sirmaur Divyaraj Singh) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।  बताया जा रहा है कि वे राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के दौरान भाजपा विधायक सकलेचा के सम्पर्क में आये थे, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी तो उन्होंने 20 जून को खुद को आइसोलेशन में रखा था।आज सोमवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खबर मिलते ही संपर्क में आए नेताओं और पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। महल के दरवाजे बंद कर दिए गए है।

दरअसल, रीवा राजघराने के राजकुमार और सिरमौर से बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। रीवा। रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जिसके बाद उनका सैंपल लिया गया और आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद रीवा किले के मुख्य द्वारा को बंद कर दिया गया है। तहसीलदार यहां पहुंचे थे और उसके बाद वापस लौट आए। रीवा नगर निगम का अमला यहां मौजूद है। किले के अंदर स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के बाकी सदस्यों का हाल जान रही है।बताया जा रहा है कि शहीद दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देने शिवराज सिंह चौहान के साथ रीवा विधायक ग्राम फरेंदा पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी उपस्थित थे। अब सावन सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान के दर्शन पर भी रोक लग सकती है।

दिव्यराज सिंह काफी समय से बीजेपी से जुड़े हैं और वह 2013 में भी सिरमौर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2018 में उन्होंने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार तिवारी को हराया था। चुनावों में वे पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। दिव्यराज सिंह रीवा राजघराने से आते है। बीते महिनों टीवी कलाकार और उनकी बहन राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह समेत परिवार के कई सदस्य कोरोना की चपेट में आए गए थे।

बता दे कि इससे पहले मध्य प्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा (BJP MLA Omprakash Saklecha from Javad assembly constituency) की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बीजेपी विधायक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। बीजेपी विधायक ने बताया था कि उनकी पत्नी को बुखार आया था। इसके बाद उनकी पत्नी और उन्होंने अपना टेस्ट भोपाल की एक प्राइवेट लैब में करवाया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक कई विधायकों के संपर्क में आए थे,लेकिन जांच के बाद सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews