भोपाल में कोरोना पॉजिटिव 1400 पार, 16 स्वस्थ होकर घर लौटे

भोपाल में कोरोना पॉजिटिव 1400 पार, 16 स्वस्थ होकर घर लौटे

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या 1400 पार हो चुकी है| यहां 51 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 857 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। भोपाल में कोरोना के 558 एक्टिव केस हैं। मंगलवार काे राजधानी में 32 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 16 मरीज डिस्चार्ज हुए।

चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) से मंगलवार को 16 योद्धा कोरोना को मात देकर अपने घर रवाना हुए। इन सभी ने भोपालवासियों से कोरोना संक्रमण से ना घबराने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जीवन जीने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि वह सरकार द्वारा की गई इस इलाज और सेवा से संतुष्ट हुए अब बाहर जाएंगे और सभी को कोरोना के संबंध में जागरूक करेंगे।

चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर अजय गोयनका ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को सात दिवस का होम कवरांताइन होने की समझाइश दी। उन्होंने बताया सभी मरीज व्यक्ति अपना डिस्चार्ज टिकट सीएमएचओ ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं। अभी कुछ दिनों तक इन सभी को अपने घर में ही आइसोलेशन में रहना होगा। उन्होंने सभी भोपाल वासियों से अपील की है कि कोरोना से घबराए नहीं बल्कि अपने जीवन को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सावधानीपूर्वक जिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews