मप्र में कोरोना पॉजिटिव 6 हजार पार, अब तक 272 की गई जान

मप्र में कोरोना पॉजिटिव 6 हजार पार, अब तक 272 की गई जान

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| शुक्रवार को राज्य में 189 नए मामले सामने आये हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 6170 पहुँच चुका| मध्यप्रदेश में अब तक 272 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक आज दिनांक तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3089 हो गई। 2809 मरीज इलाज करा रहे हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4177 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। 3888 सैंपल नेगेटिव निकले लेकिन 189 सैंपल पॉजिटिव मिले। कुल 2 मरीजों की मृत्यु हुई है दोनों मरीज इंदौर के थे। इंदौर (Indore) में फिर 76 पॉजिटिव मिले। जहां कुल संख्या 2850 हो गई है| वहीं भोपाल (Bhopal) 38 नए मामले सामने आये हैं, यहां कुल मरीजों की संख्या 1158 हो गई है| वहीं 708 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, 18 मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया| उज्जैन में 23 पॉजिटिव मिले है, वहीं 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया| जिले में अब संक्रमितों की संख्या 504 हो गई है|

सिर्फ दो जिले सेफ, पांच जिले कोरोना मुक्त
प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान एसीएस हैल्थ सुलेमान ने बताया कि 22 मई की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 189 नए मरीज पाए गए हैं वहीं 246 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में 59 की कमी आयी है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरण 2809 हैं। प्रदेश के कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों में अभी कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है, वहीं आगर-मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा एवं हरदा जिले संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

ग्रीन से ग्रीन जोन में ई-पास की जरूरत नहीं
अब ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। अपने स्वयं के वाहन से ग्रीन जोन से ग्रीन जोन की यात्रा बिना ई-पास के की जा सकती है। रेड जोन से ग्रीन जोन या ग्रीन जोन से रेड जोन में यात्रा करने के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी| मुख्य सचिव श्री बैंस ने कहा कि गाइडलाइन के नियमों का पालन किया जाए तथा लोगों को अनावश्यक रूप से आने-जाने से रोका न जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews