मध्य प्रदेश में 1687 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, 83 की मौत

मध्य प्रदेश में 1687 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, 83 की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1687 हो गई है| वहीं प्रदेश में अब तक 83 लोग अब तक कोरोना के कारण जान गँवा चुके हैं| राजधानी भोपाल (Bhopal) में गुरुवार को सुबह 20 नए पॉजिटिव केस मिले। अशोका गार्डन इलाके में एक ही परिवार के 8 महीने के बच्चे समेत 4 लोग संक्रमित पाए गए। अब भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 323 हो गई है।इसके पहले बुधवार रहत भरा रहा| चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार शाम 44 मरीजों की छुट्टी हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा तीन बजे के हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक इंदौर (Indore) में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 945 हो गई है, वहीं यहां 53 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है| भोपाल में 323 पॉजिटिव है, वहीं उज्जैन में पहली बार एक ही दिन में 27 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 76 तक जा पहुंचा। अब तक शहर में सात लोगों की जान जा चुकी है। उधर, सागर में तीन और टीकमगढ़ में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews