MP में 1945 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, अब तक 99 की मौत

MP में 1945 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, अब तक 99 की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का संकट का थमने का नाम नहीं ले रहा है| राज्य में लगातार पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| शनिवार दोपहर चार बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1945 हो गई है| वहीं 99 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं| वहीं 281 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं|

इंदौर (Indore) में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1085 पहुंच गई है, वहीं 57 लोगों की मौत हो चुकी है और 107 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि बीच में कुछ राहत जरूर मिली लेकिन फिर से इसमें बढ़ोतरी नजर आ रही है। शुक्रवार को 311 सैंपलों की जांच हुई जिनमें से 56 मरीज पॉजिटीव आए। वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 388 पहुँच गई है, यहां अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं 104 लोग स्वस्थ हो चुके हैं| शुक्रवार को डेढ़ महीने में पहली बार एक ही दिन में 37 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें पांच डॉक्टर, एम्स की एक नर्स और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। यहां अब तक 110 स्वास्थ्यकर्मी और 41 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

जबलपुर में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, 13 नए पॉजिटिव केस
कोरोना के खिलाफ लगभग जंग जीत चुका जबलपुर (Jabalpur) जिला एक बार फिर कोरोना की चपेट में है| यहां दो दिनों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है| शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 56 हो चुकी है| दो दिनों के भीतर 25 पॉजिटिव कोरोना केस पाए गए हैं। शनिवार को मिले पॉजिटिव केस सभी हनुमानताल क्षेत्र के हैं। शनिवार को आए नए मामले आईसीएमआर लैब से 135 सैम्पलों की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मिले। इससे पहले शुक्रवार को आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट की मुतबिक 77 लोगो के टेस्ट किए गए थे जिसमे की 3 लोगो की जहाँ पॉजिटीव रिपोर्ट आई थी। वही 17 लोगो को अंडर प्रेसोस रखा गया था। बाकी के परीक्षण निगेटिव आए थे । आईपीएस रोहित काशवानी के अलावां दरहाई सराफ़ा निवासी 73 साल के उत्तमचंद जैन और 22 साल के संदीप तिवारी भी कोरोना पॉजिटीव निकले थे ।

#Coronaupdate #madhyapradeshcorona #Coronanews #positivereport #MPcorona #madhyapradesh

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews